{"_id":"57dd83884f1c1be97cd47d04","slug":"the-collection-agent-firing-stopped-26-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर कलेक्शन एजेंट को रोका, 26 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर कलेक्शन एजेंट को रोका, 26 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार दोपहर टेलीकाम कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 26 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने एजेंट पर तीन राउंड फायर भी किए। राहगीरों को आता देख लुटेरे एजेंट को धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव भट्टा पारसौल गौतमबुद्ध नगर निवासी रविंद्र ने बताया कि वह गौतमबुद्ध नगर में एक टेलीकॉम कंपनी की एजेंसी पर कलेक्शन एजेंट है। रविद्र ने बताया शनिवार को वह कलेक्शन करने के बाद वापस गांव आ रहा था।
विज्ञापन
गडीना गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लूटेरों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर लुटेरों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग की। रविंद्र ने बताया कि फायरिंग से दहशत में आकर उसने बाइक रोक ली।
विज्ञापन
लुटेरों ने उससे कलेक्शन के 26 हजार रुपये लूट लिए और बाइक लूटने की कोशिश की। तभी राहगीरों को आता देख लूुेरे उसे सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर भाग गए।
घटना दनकौर, ककोड़ थाने की सीमा पर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल ककोड़ क्षेत्र का निकला। रविंद्र ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी।