फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bullet on the terrace lay on the young man

छत पर लेटे युवक को मारी गोली

Wed, 28 Jun 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bullet on the terrace lay on the young man

विज्ञापन

शहर के शास्त्री नगर निवासी एक अधेड़ को छत पर लेटे वक्त किसी ने गोली मार दी। गोली अधेड़ की कोहनी में जाकर फंस गई। पीड़ित ने दो दिन बाद घटना की सूचना पुलिस को देने के स्थान पर वकील के द्वारा पुलिस की सोशल साइट पर ट्वीट कराया। लखनऊ हेड क्वार्टर से मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई है।

शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार (45) शनिवार रात अपने मकान की छत पर लेटा था। अचानक एक गोली राजकुमार की कोहनी में लगी और फंसकर रह गई। राजकुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को देने के स्थान पर सोमवार को अपने वकील के माध्यम से एक ट्वीट पुलिस की सोशल साइट पर करा दिया।
विज्ञापन


ट्वीट के बाद लखनऊ पुलिस हैड क्वार्टर से जनपद पुलिस से घटना की जानकारी मांगी गई तो पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बाद में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट में गोली कोहनी में फंसी हुई थी। पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नगर कोतवाली आरके शर्मा ने बताया कि जिसके खिलाफ तहरीर दी है, उसका घर पांच सौ मीटर की दूरी पर है। कोहनी में 315 बोर की गोली फंसी हुई है ,जबकि गोली कोहनी को चीरती हुई निकल जानी चाहिए थी। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed