फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bride's mother fled with the bag teens

दुल्हन की मां का बैग लेकर भागा किशोर

Wed, 08 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The bride's mother fled with the bag teens
rupee shimla

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले मैरिज होम में दुल्हन की मां के हाथ से किशोर नकदी-जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। शांति निकेतन निवासी विमला देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात गुल गार्डन में बेटी की शादी संपन्न कराने आई थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे थे।

बारात आने से कुछ समय पहले ही भीड़ का फायदा उठाकर किशोर महिला के हाथ से बैग छीनकर भाग गया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। बैग में वाटिका को भुगतान किए जाने वाले किराए, हलवाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री के भुगतान के लिए एक लाख रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक पांच रुपये की गड्डी, खुले सिक्के, तीन चांदी के सिक्के और अलमारी की चाबी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाटिका में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। नगर कोतवाली पीआर शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चोर को रंगेहाथ दबोचा, एक भागा
नगर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चुराकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने जमकर पीटा। मारपीट के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि दूसरा आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

मोहल्ला साठा स्थित वैद्यजी वाली गली निवासी शिवम शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा ने बताया कि छह फरवरी की शाम वह दुकान पर बैठा था। दुकान पर ही मोबाइल रखा था। शिवम ने बताया कि अचानक उसकी आंख लग गई। आंख खुली तो देखा कि दो लोग मोबाइल चुराकर भाग खड़े हुए।


शिवम ने शोर मचाते हुए लोगों की मदद से मोबाइल चोर को पकड़ लिया। जिसकी पहचान नदीम पुत्र आबिद के रूप में हुई। नदीम ने अपने भागे हुए साथी का नाम शादाब बताया। लोगों ने धुनाई के बाद नदीम को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाल पीआर शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed