{"_id":"5803cc284f1c1b6752293656","slug":"the-bike-hit-the-bull-home-guard-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराई बाइक होमगार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड से टकराई बाइक होमगार्ड की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्यूटी से लौटते वक्त सांड से टकराने से बाइक सवार एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि दूसरा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव राजौर निवासी ओमपाल (50 ) तथा गांव शाहजहांपुर निवासी उपेंद्र शर्मा जहांगीराबाद कोतवाली में होमगार्ड हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पूरी करके बाइक से घर आ रहे थे।
गांव बिरौली के पास अचानक सामने आए सांड से उनकी बाइक टकरा गई। ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उपेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपेंद्र शर्मा के दामाद केके शर्मा ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आया फैक्ट्री कर्मचारी
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में डयूटी करने के बाद घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मचारी टीचर्स कालोनी निवासी बालेश्वर शर्मा को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा ओरियंट फैक्ट्री के पास शाम करीब 8.30 बजे सर्विस रोड पर हुआ। बालेश्वर के बेटे राहुल ने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। राहुल के दोस्त गौरव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टैंपो पलटने से तीन घायल
खुर्जा (ब्यूरो)। अस्पताल रोड स्थित नवनिर्मित पुल के पास शनिवार देर शाम सवारियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम यात्रियों से भरा टैंपो अस्पताल रोड पर नवनिर्मित पुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह टैंपो में फंसे नगर निवासी सचिन, घनश्याम और राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।