फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The aunt of a history-sheeter shot dead

हिस्ट्रीशीटर ने की चाची की गोली मारकर हत्या

Thu, 11 Aug 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 11 Aug 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
The aunt of a history-sheeter shot dead
हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा पड़ोसियों की भीड़।  - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात की रिपोर्टिंग चौकी नई मंडी क्षेत्र के अगरपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर भतीजे ने चाची को गोलियों से भून डाला। मां को बचाने आए बेटे पर भी आरोपियों ने फायरिंग की लेकिन वह बच गया। मृतका के पति ने हिस्ट्रीशीटर भतीजे समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हत्या के पीछे कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


अगरपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र मलखान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे पत्नी इंद्रेश(43) घर पर खाना बना रही थी। तभी दिल्ली के खजूरी में रहने वाला भतीजा अमित उर्फ अनित पुत्र ब्रह्म सिंह अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की अपाची बाइक पर आया।
विज्ञापन


एक युवक बाइक पर बैठा रहा। अमित अपने एक साथी के साथ घर के भीतर घुसा और दोनों ने तमंचों इंद्रेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर बेटा प्रदीप अपनी मां के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिंग की लेकिन प्रदीप बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलवीर ने भतीजे अमित और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रेश ने बेटी का रिश्ता कहीं तय कर दिया था, जिससे आरोपी नाराज था।

आरोपी नोएडा के एक थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। हत्या का कारण साफ नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने हत्या के पीछे अवैध संबंध भी बताया है। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतका के पिता गांव करीली निवासी लक्षमन सिंह पुत्र ज्योति प्रसाद ने पुलिस को बताया कि दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गावं देवीनगला-3 में उसने अपनी पुत्री की शादी पांच साल पहले कल्यान पुत्र  नेत्रपाल से की थी।


ससुरालीजन दहेज की मंाग को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्हें पुत्री की हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने पीड़ित लक्षमन सिंह की तहरीर पर पति, देवर व जिठानी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी इंचार्ज सतवीर मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed