{"_id":"571e5a1c4f1c1bed50a917b3","slug":"the-abducted-child-rape-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर बालिका से गैंगरेप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर बालिका से गैंगरेप, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया क्षेत्र के गांव में रंजिशन तीन लोगों ने 12 वर्षीय बालिका को अगवा कर गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के घर में बंधक पीड़िता को दो दिन बाद बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। गांव निवासी की बालिका 23 अप्रैल को घर पर सो रही थी। आसपास परिजन भी सो रहे थे। रात करीब 3 बजे जब पिता की नींद खुली तो बेटी को चारपाई से गायब पाया। आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पीड़िता किशोरी के पिता ने बताया कि विवाद के चलते गांव के तीन लोगों ने उसे भुगत लेने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के घर पर कमरे में बंधक बनाई गई बालिका को बरामद कर लिया। आरोप है कि गांव के ही तीन लोग बालिका को उठा कर ले गए और गैंगरेप किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
दरवाजे पर खड़ी दलित युवती से छेड़छाड़
नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी दलित युवती से मोहल्ले के ही युवक ने अश्लील हरकत कर दीं। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की शाम 6.30 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी।
तभी मोहल्ले का टिंकू नामक युवक आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौंच की। शोर सुनकर युवती के माता-पिता पहुंचे तो आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी टिंकू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पानी लगा रही युवती को कमरे में बंद कर भागे
कर्णवास चौकी क्षेत्र के गांव में रविवार दोपहर खेत में पानी लगा रही युवती को तीन अज्ञात युवक ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को उपचार के लिए रविवार देर रात सीएचसी डिबाई लेकर पहुंची।
कर्णवास निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी कर्णवास-तलवार मार्ग पर खेत में दोपहर पानी लगा रही थी। करीब तीन बजे तीन अज्ञात युवक पहुंचे और युवती को जबरन ट्यूबवेल में बंद कर दिया।
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। रात 10 बजे पुलिस परिजनों के साथ युवती को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। पीड़िता युवती के पिता ने अज्ञात युवकाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीएचसी चिकित्सक गिरि ने बताया कि युवती ने रेप की घटना से इंकार किया है।