फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teen understand Vehicle thief, beaten.

वाहन चोर समझ किशोर को पीटा

Fri, 01 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
teen understand Vehicle thief, beaten.
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी मोहल्ले में टेंपो के पास खड़े मंदबुद्धि किशोर को चोर समझकर पब्लिक ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। लोग उसे पीटते हुए कोतवाली ले गए। वहां असलियत सामने आने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगला कोठी गांव निवासी मंदबुद्धि अमर (17) पुत्र सत्यपाल गांधी रोड स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को दुकान मालिक अनिल गर्ग ने सामान देने के लिए अमर को न्यू शिवपुरी भेजा था। वापस लौटते समय जेवर अड्डे चौराहे पर अमर टेंपो के पास खड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान टेंपो मालिक सहित कुछ लोग वहां पहुंचे और टेंपो चुराने का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद लोग उसे कोतवाली ले गए। वहां पुलिस ने अमर को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अमर मंदबुद्धि है और उसके ऊपर चोरी का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलियत पता चलते ही अमर को पीटने वाले लोग कोतवाली से भाग निकले। पीड़ित के भाई ने दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed