{"_id":"592487fc4f1c1b9042535a4d","slug":"swat-team-running-luxury-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की लग्जरी कार चला रही स्वाट टीम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की लग्जरी कार चला रही स्वाट टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 24 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट, डकैती, स्नैचिंग और जरायम की दुनिया के बड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाई गई स्वाट टीम इन दिनों किसी और ही मिशन पर लगी है। दफ्तर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ी तो यही बता रही है। पिछले चार माह से टीम के सदस्य इस गाड़ी को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, यह गाड़ी लूट या चोरी की है और पकड़े गए व्यक्ति से लाखों रुपये लेकर उसे छोड़ दिया था। जिले में पांच हजार से लेकर पचास हजार तक के इनामी बदमाशों की सूची बढ़ती जा रही है। इनको पकड़कर सलाखों के पीछे डालने के लिए स्वाट टीम का गठन किया गया था, लेकिन बदमाशों को पकड़ने के मामले में यह फिसड्डी है।
विज्ञापन
यह टीम किसी और मिशन पर लगी हुई है। सूत्रों से पता चला कि एक लग्जरी गाड़ी को स्वाट टीम के सदस्य दौड़ा रहे हैं। पुलिस लाइन स्थित दफ्तर पर देखा तो बात सच निकली। गाड़ी पर अंकित नंबर की जब जांच कराई तो डिटेल नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
सूत्रों से पता चला कि स्वाट टीम ने इस गाड़ी को चार माह पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी नगर से बरामद की थी। गाड़ी को चला रहे व्यक्ति को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया था।
यही नहीं स्वाट टीम ने किसी थाने में लिखित में इस गाड़ी को नहीं दिखाया है। पता चला कि टीम इस गाड़ी का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों के लिए करती है।
स्वाट टीम के सदस्य यदि किसी लूट या चोरी की गाड़ी चला रहे हैं तो मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी। कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मुनिराज जी., एसएसपी बुलंदशहर