फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suspicion of illicit relations in wife's murder

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

Thu, 19 May 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of illicit relations in wife's murder
मर्डर - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनसराय में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला रूकनसराय की पीर वाली गली में इंतजार अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। दो बड़े बेटे गाजियाबाद में मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि इंतजार रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने जाकर देखा तो इंतजार के हाथ खून से सने थे। आंगन में उसकी पत्नी की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। हत्या की सूचना पर पहुंचे एसएसपी वैभव कृष्ण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में पुलिस को बरगलाने वाले इंतजार से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शमीम(36) के मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। बार-बार मना करने पर दोनों धमकी देते थे। बृहस्पतिवार सुबह इंतजार दोनों बेटियों को छोड़ने स्कूल गया था। पीछे मोहल्ले का व्यक्ति उसके घर में घुस आया। स्कूल से लौटने पर उसे घर में पत्नी के पास बैठा देख इंतजार का खून खौल गया।

इंतजार की आरोपी व्यक्ति से कहासुनी हो गई। पत्नी ने विरोध किया। पति-पत्नी के बीच हाथापाई होते देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। इंतजार ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से में आकर मसाले पीसने वाला पत्थर(सिल) उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया।

वार इतना जोरदार था कि पत्थर के भी दो टुकड़े हो गए। इंतजार के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया।

पांच साल पहले हुई थी आरोपी से मुलाकात
हत्यारोपी इंतजार ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसने आरोपी व्यक्ति से एक हजार रुपये लिए थे। एक महीने रुपये इस्तेमाल करने के बाद उसने रुपये लौटा दिए थे। तब से आरोपी ने लगातार घर आना-जाना शुरू कर दिया। कई बार आरोपी को और अपनी पत्नी को इंतजार ने समझाया लेकिन दोनों नहीं माने।



मोहल्ला रूकनसराय में महिला शमीम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। उसके पति इंतजार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -हिमांशु गौरव, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed