फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Students and old age of cut off by train

ट्रेन से कटकर छात्र और वृद्ध की मौत

Wed, 31 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 31 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार दिया। वहीं खुर्जा में भी एक वृद्ध ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रौनी-सलौनी निवासी शाकिर (16) पुत्र शौकत सिकंदराबाद के एमएस इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह शौच के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार करते समय शाकिर दिल्ली से खुर्जा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन में समसपुर निवासी 65 वर्षीय मोहर सिंह की बुधवार दोपहर 12 बजे बुढ़ैना आते समय खुर्जा जंक्शन और समसपुर के मध्य दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed