{"_id":"58e1451b4f1c1bf5465b47f2","slug":"struggling-to-talk-to-fiance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से बात करने पर डांटा तो खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर से बात करने पर डांटा तो खा लिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : Demo Pic
अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही बेटी को डांट दिया तो युवती ने जहर खा लिया। आनन-फानन में युवती को निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव की युवती का विवाह तय हुआ है। युवती की शादी पांच मई को होने वाली है। युवती शादी से पहले फोन पर अपने मंगेतर से आए दिन बात करने करती थी। इसको लेकर पिता ने आपत्ति जताई लेकिन युवती नहीं मानी। शनिवार को युवती मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन
तभी पिता ने उसे फटकार लगा दी। इससे गुस्साई युवती अपने कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। इस पर जैसे-तैसे कमरे का गेट खोला तो युवती बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
आनन-फानन में युवती को नगर के ईदगाह रोड स्थित गर्ग हास्पिटल लाया गया। युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। वहीं पूरे मामले से कोतवाली पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।