फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Struggling to talk to fiance

मंगेतर से बात करने पर डांटा तो खा लिया जहर

Mon, 03 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Struggling to talk to fiance
जहर - फोटो : Demo Pic

अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही बेटी को डांट दिया तो युवती ने जहर खा लिया। आनन-फानन में युवती को निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव की युवती का विवाह तय हुआ है। युवती की शादी पांच मई को होने वाली है। युवती शादी से पहले फोन पर अपने मंगेतर से आए दिन बात करने करती थी। इसको लेकर पिता ने आपत्ति जताई लेकिन युवती नहीं मानी। शनिवार को युवती मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन


तभी पिता ने उसे फटकार लगा दी। इससे गुस्साई युवती अपने कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। इस पर जैसे-तैसे कमरे का गेट खोला तो युवती बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में युवती को नगर के ईदगाह रोड स्थित गर्ग हास्पिटल लाया गया। युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। वहीं पूरे मामले से कोतवाली    पुलिस ने जानकारी से इंकार      किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed