फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stole in the dark, light caught, steal of 2 crores

अंधेरे में चुरा रहे थे रोशनी, दो करोड़ की चोरी पकड़ी

Fri, 14 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stole in the dark, light caught, steal of 2 crores
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला

नगर में रात के अंधेरे में व्यापक स्तर पर हो रही बिजली चोरी के खेल का पर्दाफाश हुआ है। एक्सईएन के नेतृत्व में रातभर चले बिजली चोरी रोको अभियान के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन


शहर के पॉश इलाके से लेकर स्लम एरिया तक में बिजली चोरी होती मिली। विभाग की ओर से 60 लोगों को करीब दो करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा, एआरटीओ विनीत मिश्रा और विजिलेंस प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में शहर में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज होते पाए गए। इनके खिलाफ हुई एफआईआरःनगर के इस्लामाबाद निवासी आदिल, काली नदी रोड स्थित आशू ठेकेदार, काली नदी रोड स्थित शकील अंसारी, फैसलाबाद निवासी शाहिद, फैसलाबाद निवासी असलम, फैसलाबाद निवासी आरिफ, फैसलाबाद निवासी पप्पू, आनंदनगर निवासी भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डीएम के निर्देश पर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक शहर में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। करीब 60 लोगों को दो करोड़ से ज्यादा का शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। यह सभी बिजली चोरी से सैकड़ों ई-रिक्शा चार्ज करते मिले हैं।  डीसी शर्मा, एक्सईएन, बुलंदशहर


सबसे बड़ी कार्रवाई
बृहस्पतिवार रात पावर कारपोरेशन अफसरों द्वारा की गई कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अफसरों ने रात 10 बजे से सुबह चार बजे बिजली चोरी रोको अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी। पावर कारपोरेशन अफसरों ने इससे पहले कभी भी इतने व्यापक स्तर पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed