फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'SSP Sahab, free my wife'

‘एसएसपी साहब मेरी पत्नी को आजाद करा दो’

Tue, 23 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Tue, 23 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
'SSP Sahab, free my wife'
‘एसएसपी साहब मेरी पत्नी को आजाद करा दो’ - फोटो : Demo Pic

कोतवाली देहात क्षेत्र गांव के युवक ने ससुरालियों पर गर्भवती पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाकर एसएसपी को तहरीर दी है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन   दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के फरहादपुर निवासी रवींद्र कुमार पुत्र वीर सिंह ने एसएसपी को बताया कि उसने 15 मार्च को आर्य समाज मंदिर ग्रेटर नोएडा में गांव आमगीरपुर धनौरा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


विवाह के दौरान पत्नी बालिग थी। वह इस समय गर्भवती है। रवींद्र का आरोप है कि 18 मई की शाम करीब 8.30 बजे पत्नी को उसके पिता, भाई, चाचा 8-10 लोग जबरन उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से पत्नी को बंधक बना रखा है। इस संबंध में 19 मई को तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। रवींद्र ने दावा किया कि 21 मई को ससुर ने गांव में खुली पंचायत की।


साथ ही आरोप लगाए कि ससुर ने पंचायत में धमकी दी थी कि वह 48 घंटे के भीतर तीनों को चौराहे पर जिंदा जला देंगे। एसएसपी मुनिराज जी.ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed