{"_id":"57eab37c4f1c1b6d19573f7d","slug":"soldier-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने पत्नी साले से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने पत्नी साले से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक कांस्टेबल ने सोमवार रात अपनी पत्नी व साले के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तीनों को मेडिकल करा छोड़ दिया। कांस्टेबल के साले की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
राजीव कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव रसूलपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन कविता की शादी 16 साल पहले अजय राज तोमर पुत्र ओमपाल तोमर निवासी बड़ौत के साथ की थी। शादी के बाद कविता ने दो पुत्र को जन्म दिया। पति अजय राज तोमर नई मंडी चौकी पर तैनात हैं और परिवार सहित नया गांव चांदपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
26 सितंबर की रात बहन कविता का फोन आया कि पति अजय राज तौमर आए दिन शराब पीकर झगड़ा करते हैं। राजीव सोमवार रात करीब 10.30 बजे जब बहन के घर पहुंचा तो अजय राज तौमर ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिसमें कविता और राजीव को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराने के बाद छोड़ दिया। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि राजीव की तहरीर पर अजय राज तोमर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।