फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sobaram hospital investigation implicated in sex sting

लिंग जांच के स्टिंग में फंसा शोभाराम अस्पताल

Fri, 16 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sobaram hospital investigation implicated in sex sting
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग आपरेशन के जरिए भूड़ स्थित शोभाराम अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण के लिंग की जांच के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की मदद से अस्पताल पर छापा मारकर अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दी हैं।

भूड़ क्षेत्र में स्थित शोभाराम अस्पताल पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम एक गर्भवती महिला के साथ पहुंची। गर्भवती को सोनीपत से दलाल के माध्यम से बुलंदशहर तक लाया गया। आरोप है कि सेंटर के अंदर गर्भवती महिला की लिंग जांच की गई।
विज्ञापन


जैसे ही गर्भवती महिला अस्पताल से निकली हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के स्वास्थ्य अफसरों और प्रशासनिक अफसरों के साथ छापा मार कर करीब तीन घंटे तक अस्पताल की छानबीन की। प्रशासनिक अफसरों ने गर्भवती महिला, दलाल और चिकित्सक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई के बाद रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी, जिसके बाद यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

मेरठ में थी तैयारी, बुलंदशहर में हुई छापेमारी
भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ करने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम 15 दिनों से मशक्कत कर रही थी। पहले मेरठ के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई की तैयारी थी लेकिन दलाल मेरठ की जगह महिला को बुलंदशहर लेकर आ गए। इसके चलते जिला स्वास्थ्य और प्रशासन को इसकी जानकारी महज 10 मिनट पहले दी गई।

बता दें कि हरियाणा में भ्रूण जांच के कारण लिंगानुपात तेजी से घट रहा है। इसका भंडाफोड़ करने के लिए सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम 15 दिनों से मशक्कत कर रही थी। इसी बीच टीम के संपर्क में कुछ दलाल आ गए, जो वेस्ट यूपी के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग जांच के खेल की जानकारी दी। एक दलाल से संपर्क साधा तो उसने मेरठ में लिंग जांच कराने का भरोसा दिलाया।

इसकी ऐवज में 20 हजार रुपये तय किए गए। बृहस्पतिवार रात को मेरठ प्रशासन को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। सोनीपत से एक दलाल शुक्रवार सुबह गर्भवती महिला को लेकर निकला तो स्वास्थ्य टीम पीछे लग गई। दलाल मेरठ आकर रुक गया। यहां पता चला कि आज अल्ट्रासाउंड सेंटर का चिकित्सक मौजूद नहीं है।

इसके बाद दलाल गर्भवती को अपने दूसरे साथी दलाल के साथ बुलंदशहर के लिए रवाना कर दिया। भूड़ चौराहे के पास गाड़ी रुकी और फिर तीसरा दलाल इसमें बैठा। यही दलाल महिला को भूड़ स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर तक लेकर आया।

यह बेहद गोपनीय कार्रवाई थी। 15 दिन से इस योजना पर काम किया जा रहा था। मेरठ के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच होना तय हुआ। बृहस्पतिवार रात मेरठ प्रशासन को सूचित कर दिया गया। गर्भवती महिला को दलाल सुबह लेकर रवाना हुआ। गाड़ी का पीछा किया गया। गाड़ी मेरठ से बुलंदशहर की तरफ रवाना हो गई। बुलंदशहर आकर जिला स्वास्थ्य अफसरों को कार्रवाई के संदर्भ में सूचित किया गया।डॉ. अनविता कौशिक, मेडिकल अफसर, सोनीपत

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद स्टिंग कर कार्रवाई की गई। लिंग जांच के बाद अस्पताल में छापामारी की कार्रवाई की गई। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। - डॉ. अशोक तालियान, नोडल अफसर, पीसीपीएनडीटी, बुलंदशहर

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने उन्हें अस्पताल में लिंग जांच की जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। लिंग परीक्षण की पुष्टि हुई तो अल्ट्रासाउंड मशीने सील की गईं। रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।  -अरुण कुमार यादव, एसडीएम सदर


भ्रूण लिंग जांच के आरोप निराधार हैं।  अस्पताल प्रबंधन किसी भी जांच के लिए तैयार है। अभी तक भ्रूण लिंग जांच के आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। वह जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्हें किसी भी जांच से कोई परेशानी नहीं हैं। -डॉ. बीपीएस तेवतिया, संचालक, शोभाराम हॉस्पिटल


इनकी सुनिए
स्वास्थ्य विभाग ने स्टिंग के जरिए गर्भवती महिला को दलाल के माध्यम से अस्पताल में भेजा तो यहां भ्रूण की लिंग जांच की गई।  अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है।             - डॉ. आदर्श शर्मा, नोडल अफसर, पीसीपीएनडीटी, सोनीपत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed