फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sick young man's death, the family said the commotion at CHC

अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा

Tue, 04 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sick young man's death, the family said the commotion at CHC
बुखार - फोटो : अमर उजाला
बुखार से पीड़ित एक युवक ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। वहीं बुखार से एक और मासूम की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 126 हो गया है।
विज्ञापन


गांव शेरपुर निवासी युवक मुकीम (25) पुत्र नसरुद्दीन को कुछ दिन से बुखार हो रहा था। रविवार को गंभीर रूप से बीमार मुकीम को गुड़गांव ले जाया गया। जहां से ठीक होने के बाद उसे शेरपुर के लिए परिजन ला रहे थे कि देर रात अनूपशहर पहुंचने के दौरान हालत और  बिगड़ गई। इस पर मुकीम को परिजन अनूपशहर सीएचसी पर ले गए।
विज्ञापन


यहां उपचार के दौरान मुकीम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेख रईस अहमद  पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बुखार से ही गांव में सोमवार सुबह तीन वर्षीय शवाना पुत्री राजुद्दीन की भी मौत हो गई है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है।

 जिला अस्पताल में घटे बुखार के मरीज
बुखार से तप रहे जनपदवासियों को राहत मिली है। जिला अस्पताल समेत तमाम अस्पतालों में मरीजों की भीड़ में थोड़ी बहुत कमी आई है। हालांकि वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जिलेभर में बुखार का प्रकोप काफी फैल चुका है।  बुखार से पिछले दो माह में 126 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की संख्या 230 से घटकर 190 रह गई, जबकि ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1800 से घटकर करीब 1500 रह गई। हालांकि जिला अस्पताल में बेडों की संख्या 160 है। इस लिहाज से अभी भी 30 मरीज अतिरिक्त भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता जाएगा, वायरल का प्रकोप समाप्त हो जाएगा।
खेलिया में कीटनाशक का छिड़काव
बुलंदशहर। बुखार के प्रकोप से जनता को बचाने के लिए अब नेता भी सक्रिय हो गए हैं। बसपा प्रत्याशी ने गांव-गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। बसपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से घरों के आसपास सफाई रखने की अपील की।

सोमवार को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने क्षेत्र के गांव खेलिया में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। गांव खेलिया में बुखार के प्रकोप से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।


बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने ग्रामीणों से आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई होने से मच्छर नहीं पनपते हैं। इस दौरान शमसुद्दीन, जिला पंचायत सदस्य आसिफ अल्वी, बाबू अंसारी, अकबर अली, शौकत अली, प्रेमपाल सिंह, बिट्टू कौशिक, अवधेश कौशिक, जयभगवान शर्मा, दिलावर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed