{"_id":"58d2bd1d4f1c1b870a1a20f2","slug":"shivant-was-killed-for-five-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये के लिए की गई थी शिवांत की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपये के लिए की गई थी शिवांत की हत्या
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी से पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रवानी कटीरी में सात साल के बच्चे की हत्या पांच लाख रुपये के लिए की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसने फिरौती के लिए चिट्ठी भी घर में फेंकी थी। पुलिस ने चिट्ठी बरामद कर देवेंद्र को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में पुलिस पहले मुकदमे में फंसाने की कोशिश से उपजी रंजिश को कारण बता रही थी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गांव रवानी कटीरी थाना नरसेना निवासी अमरपाल पुत्र घनश्याम ने थाने सूचना दी थी कि 19 मार्च 2017 की शाम पांच बजे शिवांत (7) घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर गांव रवानी कटीरी के ही देवेंद्र पुत्र धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो देवेंद्र ने हत्या की बात कबूल की। मंगलवार सुबह पुलिस ने देवेंद्र की निशानदेही पर शिवांत के शव को जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वादी अमरपाल और वह दोस्त थे। अमरपाल उसे चोरी के किसी मामले में फंसाना चाहता था। इसलिए वह अमरपाल से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते उसने 19 मार्च की शाम शिवांत का अपहरण कर लिया।
बाद में आम के बाग में ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया। दोबारा पूछताछ में देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने रंजिश के अलावा पांच लाख की फिरौती के लिए शिवांत का अपहरण किया था। गांव में हंगामा मचने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस की कहानी से असंतुष्ट लोगों ने चौकी के सामने लगाया जाम
शिवांत मर्डर केस में पुलिस की कहानी से असंतुष्ट शिवांत के परिजनों सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। इससे बुगरासी-स्याना मार्ग अवरुद्ध हो गया। बाद में लगभग एक घंटे बाद जाम खोला गया।
शिवांत मर्डर केस में बुद्धवार की सुबह अचानक सैकड़ों की भीड़ बुगरासी चौकी पर आ गई तथा चौकी के सामने जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी तथा महिलाएं सड़क के बीचो-बीच बैठ गए। परिजनों का आरोप था कि जो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था उसने कब में बच्चे की हत्या कर शव को खुले खेत में दबा दिया।
लोगों को संतुष्ट करने के लिए एसओ ज्ञान सिंह ने भीड़ के सामने मृतक के पिता अमरपाल सिंह तथा भीड़ को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई। पीएम रिपोर्ट के अनुसार हत्या लगभग 36 घंटे पूर्व की गई थी। पीएम मंगलवार की रात लगभग 10 बजे हुआ था।
परिजनों का कहना था कि रिपोर्ट के आधार पर सोमवार की सुबह हत्या हुई है। आरोपी को भी सोमवार की सुबह पकड़ा गया है तो फिर दिन में शव को कैसे छिपाया गया। कोतवाल आरके शर्मा ने पुलिस गाड़ी में लगे माइक से जाम के लिए कार्रवाई का भय दिखाया।
जब भीड़ ने पुलिस की नहीं सुनी तो पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया।