फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shikarpur Post Office charge dismissed

शिकारपुर डाकघर प्रभारी बर्खास्त

Tue, 20 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shikarpur Post Office charge dismissed
घोटाला - फोटो : ब्यूरो

जिला मुख्य डाक अधीक्षक वाईपी सिंह ने ग्राहकों के जमा कराए आठ लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में दोषी पाए गए शिकारपुर डाकघर प्रभारी को बर्खास्त कर दिया। इस मामले की जांच प्रवर डाक अधीक्षक (एसएसपी) आगरा ने की थी थी।

विज्ञापन


मामला बुलंदशहर के मुख्य डाकघर का है जहां 2008-09 में बाबू के पर काम करते हुए शिकारपुर में वर्तमान डाकघर प्रभारी मनोज कुमार ग्राहकों के करीब आठ लाख रुपये हड़पने के मामले में फंसे थे।  इस मामले में तत्कालीन अफसरों ने उसे सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच पहले जिला स्तर और मंडल स्तर के बाद विभाग के एसएसपी आगरा को सौंप दी थी। उस समय ग्राहकों ने भी अपनी-अपनी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करते हुए जमा की गई राशि को वापस दिलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वह शिकारपुर में डाकघर प्रभारी बन गया और जांच जारी रही। अब एसएसपी आगरा ने जांच पूरी की जिसमें मनोज कुमार को दोषी पाया गया।

शिकारपुर डाकघर प्रभारी मनोज कुमार को ग्राहकों द्वारा जमा की गई राशि में हेराफेरी करने के आरोप में विभाग के एसएसपी आगरा ने बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश मिलने पर डाकघर प्रभारी के पद से भी हटा दिया है।
 - वाईपी सिंह, जिला मुख्य डाक अधीक्षक, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed