फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven daylight accountant Million booty shot

दिनदहाड़े एकाउंटेंट से सात लाख की लूट, मारी गोली

Thu, 13 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Seven daylight accountant Million booty shot
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पंचवटी बंबे के पास दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने रेलवे कांट्रेक्टर के एकाउंटेंट से सात लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उनके साथी को भी तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने दोनों घायलों को वाजिदपुर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया।

जहां से गंभीर हालत के चलते एकाउंटेंट को नोएडा रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारी पहुंच गए। नगर निवासी रेलवे में पत्थर सप्लायर अजय गुप्ता का पंचवटी कॉलोनी के पास कार्यालय है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.45 बजे अजय गुप्ता का एकाउंटेंट विजय कुमार निवासी अहीरपाड़ा अपने चपरासी सोनू निवासी सराय अल्लो के साथ स्टेट बैंक से सात लाख रुपये निकालकर बाइक से आ रहे थे। पंचवटी बंबे पर पीछा कर रहे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने बैग में रखे सात लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने विजय को गोली मार दी। गोली पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने बाइक सवार सोनू को भी तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद रुपये लेकर बदमाश भाग गए।

आसपास के लोगों ने देखा तो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में दोनों घायल को नगर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अनीस अहमद असारी ने मौके का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की।

बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश
खुर्जा (ब्यूरो)। जंक्शन रोड स्थित पंचवटी बंबे के समीप दिन-दहाडे़ एकाउंटेंट को लूटने के बाद गोली मारने की वारदात में पुलिस को किसी करीबी के शामिल होने का शक है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाशों को एकाउंटेंट के रूट की पूरी जानकारी थी और वे बैंक से ही उसके पीछे लगे थे।

पीछा कर रहे बदमाशों ने वारदात के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके को छोड़कर सुनसान स्थान पंचवटी बंबे को चुना। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर पीड़ित के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

रिटायर्ड कर्मचारी से लूट
सिकंदराबाद (ब्यूरो )। बैंक से पेंशन निकाल कर घर लौट रहे रिटायर्ड कर्मचारी से लुटेरे ने आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
ग्राम आढा निवासी लक्ष्मीदत्त (80) ने बताया कि वह सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी है। नगर के स्टेट बैंक में उनका खाता है।

बृहस्पतिवार को वह पेंशन खाते से आठ हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। खुर्जा अड्डे पर एक युवक ने उससे थैला लूट लिया। लक्ष्मीदत्त ने बताया कि थैले में आठ हजार रूपयों के अलावा दो किलो देशी घी व अन्य सामान भी था। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


पुलिस टीम गठित
बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  - अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी
एक माह के भीतर दूसरी वारदात

एक माह के भीतर दूसरी बार लूट की वारदात हुई है। इससे पूर्व बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। खास बात यह है जंक्शन रोड पर रामलीला महोत्सव के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद भी बदमाशों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया जबकि मेले के चलते पुलिस और पीएसी बल भी तैनात है। इसके अलावा बीते दिनों रास्ते में रोककर गन प्वाइंट पर लूटपाट करने की वारदातों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed