फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second marriage went groom, bride's procession returned

दूसरी शादी करने चला दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात

Tue, 12 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Second marriage went groom, bride's procession returned
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

बुलंदशहर। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने चले युवक की फेरों से एनवक्त पहले ही पोल खुल गई। दुल्हन की मामी ने दूल्हे को पहचान कर बारात में बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया।

हंगामे के बाद बैठी पंचायत में दूल्हा पक्ष को एक लाख रुपये देकर बिना दुल्हन लिए लौटा पड़ा। दूल्हे ने लड़की वालों से पहली शादी और तलाक होने की बात छिपाई थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी एक युवक की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी।

पत्नी से अनबन के चलते करीब छह माह पहले दोनों के बीच तलाक हो गया। इसी बीच युवक के पिता ने उसकी शादी अगौता थाना क्षेत्र के अन्हेड़ा गांव में तय कर दी। युवक और उसके पिता ने लड़की पक्ष से पहली शादी की बात को छिपाए रखा। 10 जुलाई की रात युवक बारात लेकर अन्हेड़ा गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों ने चढ़त में जमकर ठुमके लगाए। जयमाला की रस्म होने के बाद दूल्हा फेरों के लिए बैठ गया। इसी बीच दुल्हन की मामी की नजर दूल्हे पर पड़ी। दूल्हे को देखकर दुल्हन की मामी के होश फाख्ता हो गए। मामी उस दूल्हे को पहले से जानती थी। मामी को दूल्हे की पहली शादी के बारे में जानकारी थी।



मामी ने बारातियों के बीच बखेड़ा खड़ा कर दिया। यह बात दुल्हन के कानों में पहुंच गई। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि जो व्यक्ति जीवन साथी के साथ झूठ की नींव रख रहा है। वह सात जन्म तक क्या साथ निभाएगा। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। हंगामे के बाद गांव में बैठी पंचायत में दूल्हा पक्ष को एक लाख रुपये देने पड़े। बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed