फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   salesman of hindustan liver ltd was first shot and then looted

पहले मारी गोली, फिर की थी लूट

Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
salesman of hindustan liver ltd was first shot and then looted
हिंदुस्तान लीवर के एजेंट राहुल की हत्या लूट का विरोध करने पर नहीं बल्कि गाड़ी रुकते ही पहले गोली मार दी थी। फिर लूटपाट कर भाग गए थे।
विज्ञापन


यह खुलासा पुलिस ने आरोपी आरिफ को रिमांड पर लेकर किया है। आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल, दो कारतूस, लूटे  दस हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है।  

14 नवंबर 2015 की शाम अमीनगर के बंबे पर हिंदुस्तान लीवर के कलेक्शन एजेंट राहुल से लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। दरअसल, पुलिस को यह अंदेशा था कि राहुल की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई है।
विज्ञापन


लेकिन कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में चौधरीवाड़ा निवासी अकरम पुत्र इकराम, बिलासपुर निवासी आरिफ पुत्र कल्लू को आरोपी बनाया गया था। दोनों ही लूट के अन्य मामले में जेल में बंद थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आरिफ का रिमांड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरिफ ने बताया कि 13 नवंबर को भी सिकंदराबाद के नेत्ररामपुरी में कार सवार बिलसूरी निवासी अरुण और  भूषण से उन्होंने लूटपाट की थी। इस दौरान पीड़ितों से उनकी हाथापाई हो गई थी।

इसके बाद आरोपियों ने तय किया कि इसके बाद से किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले गोली मारी जाएगी फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया जाएगा। इसलिए 14 नवंबर को आरोपियों ने पहले राहुल को को गोली मारी उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।


इसके बाद बैग में मिले 54 हजार रुपये को बांट लिया था। पुलिस ने आरिफ  की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूट के दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed