{"_id":"583b298c4f1c1bfa3d088654","slug":"rs-12-hotel-workers-killed-in-brawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 रुपये के विवाद में होटल कर्मी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 रुपये के विवाद में होटल कर्मी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Nov 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया थाना क्षेत्र में एक होटल पर खाना खाने आए चार युवकों ने 12 रुपये के विवाद में होटल कर्मी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी के शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी मंद बुद्धि था। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुनि गांव निवासी ज्ञान सिंह का हलपुरा के पास हाइवे पर होटल है। शनिवार सुबह करीब दस बजे दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और होटल कर्मी विजय से खाना मंगाया। बिल चुकाने के दौरान युवकों ने रोटी के 12 रुपये ज्यादा मांगने का आरोप लगाया। इसे लेकर उनका होटल कर्मी विजय से विवाद हो गया। अन्य कर्मचारियों के समझाने पर चारों युवक उस समय तो चले गए।
विज्ञापन
दोपहर बाद चारों युवक लाठी-डंडे लेकर दुबारा होटल पर पहुंचे और होटल संचालक ज्ञान सिंह और कर्मी विजय से मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर होटल संचालक ज्ञान सिंह तो भाग गया लेकिन विजय चौधरी को उन्होंने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अन्य होटल कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मृतक के गांव गई लेकिन उसका एड्रेस गलत निकला। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक विजय मंदबुद्धि था। ऐसे में वह अलग-अलग पता बताता था।
होटलकर्मी को पीटकर उसकी हत्या करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी धरपकड़ को टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। मृतक विजय चौधरी के परिजनों की तलाश की जा रही है।
- विजय प्रकाश सिंह, सीओ खुर्जा