फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rizwan is the mastermind of the smuggling of weapons

हथियारों की तस्करी का मास्टर मांइड है रिजवान

Sat, 20 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 20 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rizwan is the mastermind of the smuggling of weapons
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

हथियारों की तस्करी का मास्टर माइंड रिजवान अंसारी है। उसके अच्छ पॉलिटिकल कनेक्शन भी हैं जिसकी वजह से वह पुलिस से अब तक बचता रहा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कुर्बान और रेहान का बड़ा भाई रिजवान फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान से हथियारों की खेप लाकर दिल्ली समेत एनसीआर के इलाके में सप्लाई करने वाला रिजवान अंसारी पिछले कई सालों से पत्रकारिता की आड़ में हथियाराें की कर रहा है। मोहल्ले के लोग रिजवान के हथियारों की तस्करी में लिप्त होने की बात जानते हैं, बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


दबी जुबान में कुछ पुलिस के अधिकारियों की माने तो रिजवान पर सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। कई कार्यक्रमों में सत्ताधारी बड़े नेता के साथ देखे जाने से कयास लगाए जा रहे हैं उसपर उनका संरक्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल में बन गया बेहिसाब संपत्ति का मालिक
खुर्जा। पॉटरी उद्योग में काम करने वाला मजदूर का बेटा महज 15 साल में बेहिसाब संपति का मालिक बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक रिजवान अंसारी के पिता नगर स्थित एक पॉटरी में मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। इस दौरान रिजवान, कुर्बान और रिहान अपने पिता संग पॉटरी में मजदूरी करते थे।

रिजवान ने पॉटरी मालिक से धोखाधड़ी करते हुए उसकी फैक्ट्री पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद से ही रिजवान ने अपने भाइयों की मदद से हथियारों के धंधे में पैर जमा लिए। खुर्जा पुलिस की माने तो अब रिजवान के संबध पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी हो सकते है।

पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप मिलने के बाबत पुलिस को इस संबध में काफी महत्वपूर्ण सुराग मिले है। खुर्जा सीओ विजयप्रकाश ने बताया कि खुर्जा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


नकली नोटों के रैकेट में भी  रेहान शामिल
पुलिस ने रेहान अंसारी को नकली कंरेसी और हथियारों की खेप संग पकड़ा था। सीओ नेे बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व रेहान नेपाल बार्डर पर हथियारों और फर्जी करेंसी के साथ दबोचा जा चुका है। कई साल पूर्व बाहर से आई पुलिस ने छापा मारते हुए रिजवान के मकान के तहखानों में रखी विदेशी पिस्टल-रायफलों की खेप बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed