{"_id":"580e4ca34f1c1b994fbc1d00","slug":"registered-doctor-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपंजीकृत डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरंगाबाद बस स्टैंड पर क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के तहेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्या की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूटा निवासी बहादुर खां का पुत्र इकबाल खां (36) पिछले छह महीने से नगर के औरंगाबाद बस स्टैंड के पास शिफा क्लीनिक के नाम से डॉक्टरी करता था।
लोगा के मुताबिक इकबाल खां करीब दो बजे अपना क्लीनिक बंद कर बुलंदशहर जाने की बात कहकर गया था। जब वह बुलंदशहर के लिए बस में चढ़ा तो उसे चक्कर आने शुरू हो गए जिसके चलते वह चांदौक दोराहे के पास बस से उतर गया। थोड़ी ही देर में इकबाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक डॉक्टर के तहेरे भाई हारून पुत्र मकसूद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि हारून ने तहरीर में किसी अज्ञात व्यक्ति पर इकबाल को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।