{"_id":"57ed550c4f1c1b9074574fdb","slug":"refuse-blood-transfusions-in-hospital-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून चढ़ाने से मना किया तो अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून चढ़ाने से मना किया तो अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग।
- फोटो : ब्यूरो
नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चार दिन से भर्ती चार वर्षीय मासूम को ब्लड मंगाकर चढ़ाने से मना करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख चिकित्सक अस्पताल से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
खलसिया गांव निवासी संजय तोमर अपने चार साल के बेटे वीर को बीमारी के चलते चार दिनों से नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। संजय तोमर ने बताया कि बच्चे को ब्लड चढ़ाने के लिए चिकित्सक ने चार बोतल ब्लड लाने को कहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर जब वह बुलंदशहर से ब्लड लेकर आए तो चिकित्सक ने ब्लड चढ़ाने से इनकार कर दिया और बीमार बच्चे को अस्पताल से बाहर निकलने की बात कही। इसे लेकर वीर के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा होते देख चिकित्सक अस्पताल छोड़कर पीछे के रास्ते भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।