{"_id":"5841ba874f1c1b3413de5ad2","slug":"reflex-mini-truck-full-of-chickens-caused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गों से भरा मिनी ट्रक पलटा, लोगों ने मचाई लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गों से भरा मिनी ट्रक पलटा, लोगों ने मचाई लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव कलंदर गढ़ी के पास मुर्गों से भरा मिनी ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से काफी मुर्गों की मौत हो गई। जो बचे उनको ग्रामीण लेकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से भगाया।
जंक्शन निवासी सोनू शुक्रवार तड़के मिनी ट्रक में मुर्गा लादकर सिकंदराबाद जा रहा था। शाहपुर के पास तेजरफ्तार से जा रही मैटाडोर कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। हादसे में कई मुर्गे मैटाडोर के नीचे दबकर मर गए। वहीं ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए पहुंच गए और मुर्गा पकड़कर भागने लगे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से भगाया। उसके बाद बचे हुए मुर्गों को दूसरे वाहन में लादकर उसको रवाना किया गया।