{"_id":"5904e5934f1c1b9a60c0bdd7","slug":"rashuka-imposed-on-three-accused-including-rihanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहान समेत तीन आरोपियों पर शासन ने लगाया रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहान समेत तीन आरोपियों पर शासन ने लगाया रासुका
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
rashuka
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा वीडियो वायरल होने से कस्बे में मचे बवाल के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी समेत तीन पर रासुका लगाई है। पुलिस अफसरों की मानें तो भविष्य में आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा बवाल कर तोड़फोड़ करने वालों पर भी प्रशासन की नजर टेढ़ी है।
विज्ञापन
सीओ शिकारपुर विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि पहासू के मोहल्ला काजीखेल निवासी रिहान ने एक समुदाय के खिलाफ गलत टिप्प्णी करते हुए वीडियो वायरल किया था। इसके बाद कस्बे सहित जिले का माहौल खराब हो गया था। बलवाईयों ने कस्बे की दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए जमकर बवाल मचाया था।
विज्ञापन
प्रकरण में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी रिहान, रिजवान और सद्दाम पर कार्रवाई करते हुए शासन ने रासुका लगाई है। सीओ शिकारपुर ने रासुका की पृष्टि करते हुए कहा कि भविष्य में आरोपियों पर प्रशासन की तरफ से गैंगस्टर भी तामील की जाएगी। इसके अलावा बवाल की आड़ में तोड़फोड़ करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन