फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ranjishan farmer shot dead

रंजिशन किसान को मारी गोली

Sat, 27 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 27 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ranjishan farmer shot dead
kidnapping at gunpoint

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलौनी में खेत पर पानी लगा रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बृहस्पतिवार रात सुल्तानपुर बिलौनी गांव निवासी नरेश पुत्र मवासी सिंह अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पहुंच गए। पूर्व में किसी बात को लेकर हुई रंजिश के चलते तीनों युवकों से नरेश का विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवारों ने नरेश को गोली मार दी। लहूलुहान होकर नरेश गिर पड़ा और आरोपी उसी हालत में छोड़कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन में घायल नरेश को सीएचसी सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नरेश को हायर सेंटर के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।  थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि गोली मारने का कारण अभी नहीं पता चल सका है। घायल से पूछताछ के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed