{"_id":"da9a7f7df3285317066f0ba52cd4adae","slug":"rampage-after-eve-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को मनचलों ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को मनचलों ने मारी टक्कर
अमर उजाला, चोला
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
धनौरा स्कूल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बाइक सवार आरोपियों ने छात्रा को टक्कर कर घायल कर दिया।
छात्रा की चीख सुनकर पास में काम कर रहे ओवरब्रिज के मजदूरों ने आरोपियों को दबोचकर पिटाई कर दी। फिर बार-बार माफी मांगने में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, फतहपुर गांव की रहने वाली छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार सुबह वह अंग्रेजी विषय का पेपर देकर धनौरा स्कूल से पैदल लौट रही थी।
इसी बीच फतहपुर गेट के पास बाइक सवार दो मनचलों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने बाइक से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
बाद में छात्रा की चीख पुकार सुनकर पास में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर काम कर रहे मजदूरों ने आरोपियों को घेर लिया और दबोचकर धुनाई कर दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने कान पकड़कर छात्रा से माफी मांगी। तब जाकर लोग आरोपियों को जाने दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।