{"_id":"57b9fa994f1c1b270ed4f0cd","slug":"protest-againsr-eveteasing-on-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का मनचले ने फोटो खींचा, विरोध में चौकी घेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का मनचले ने फोटो खींचा, विरोध में चौकी घेरी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में घर के बाहर खड़ी युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी।
गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए आवास विकास चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस युवती के पिता को इज्जत का वास्ता देकर मामला शांत करने की अपील करती रही।
मिली जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे एक युवती घर के बाहर खड़ी थी। तभी मऊखेड़ा गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक आ गया। आरोपी ने युवती के सामने खड़े होकर उसके फोटो खींचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी के हाथ से मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें युवती के फोटो थे। लोगों ने आरोपी मनचले की जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर आवास विकास चौकी ले गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस युवती के पिता को इज्जत का वास्ता देकर मामला शांत करने की अपील करती रही।
एक पुलिसकर्मी ने युवती के पिता से कहा कि आरोपी युवक उससे माफी मांग लेगा, मामला यहीं शांत कर लेते हैं। बताते हैं कि युवती का पिता लोकलाज के चलते घर लौट गया। युवती के पिता ने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।