फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   principal provided fake marksheet

जाली मार्कशीट थमाई पूछने पर की पिटाई

Sun, 14 Feb 2016 11:44 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
principal provided fake marksheet
छात्रों के भविष्य से किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है, इसकी बानगी सिकंदराबाद में देखने को मिली। यहां एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने प्रवेश से लेकर परीक्षा और फिर छात्रों को फर्जी मार्कशीट तक थमा दी।
विज्ञापन


सेना की भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो छात्र शिकायत करने प्रधानाचार्य के पास पहुंचा। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्र को कमरे में बंद करके जमकर पीटा।
विज्ञापन


शोर सुनकर अन्य छात्रों को आता देख आरोपी भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव कादरपुर निवासी मोमीन पुत्र अल्लादिया, धीरपाल पुत्र तिरखा ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सरायजगन्नाथ स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उनसे और कई छात्रों से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास कराने के लिए 25-25 हजार रुपये लिए थे।

छात्रों ने बताया कि शिवकुमार ने वर्ष 2010 में हाईस्कूल, 2013 में इंटर की परीक्षा अपने ही स्कूल में कराई। इंटरनेट पर उत्तीर्ण छात्रों की सूची में भी उनका नाम था। छात्रों ने बताया कि 2013 में भारतीय सेना में भर्ती के लिए बाबूगढ़ छावनी में परीक्षा देने गए थे।

वहां प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यह जाली बताए गए। उन्होंने मेरठ बोर्ड ऑफिस जाकर पता किया तो मार्कशीट फर्जी निकली। जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की तो वह उन्हें टरकाता रहा।


मोमीन, धीरपाल ने बताया आठ फरवरी को वह प्रधानाचार्य से मिलने कॉलेज गए। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मोमीन को कमरे में बंद करके खूब पीटा और गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की।

धीरपाल के शोर मचाने पर अन्य छात्रों को आता देख आरोपी भाग गया। धीरपाल ने बताया कि उसने मोमीन को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

मोमीन ने बताया कि मारपीट में उसके गंभीर चोटे आई और फंदे से गले पर निशान भी बन गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने शिवकुमार को हिरासत में ले लिया है।

वहीं पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉलेज प्रबंधन से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed