फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   prhibited medicine fourn in dist hospital

जिला अस्पताल में मरीज के पास मिलीं प्रतिबंधित दवाएं

Sat, 02 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
prhibited medicine fourn in dist hospital
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में एक मरीज के पास प्रतिबंधित दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे अस्पताल में सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अन्य मरीजों के पास कोई प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिली।
विज्ञापन


महिला ड्रग एडिक्ट है उसके शरीर की सभी नसें ब्लॉक हैं। डीएम के निर्देश पर उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ, औषधि विभाग के अफसरों और कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



इमलिया गांव निवासी आशा शर्मा को सेलोलाइटिस नामक बीमारी है। उसका जिला अस्पताल में पिछले 12 साल से उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि कभी छह माह तो कभी एक साल वह अस्पताल में रुकती है, फिर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीएम बी. चंद्रकला के निर्देश पर महिला को 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह राउंड के दौरान चिकित्सकों ने देखा कि महिला मरीज प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कर रही है। 

जिला अस्पताल में प्रतिबंधित दवाएं देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। महिला मरीज से सभी प्रतिबंधित दवाएं कब्जे में ली गईं। सूचना पाकर सीएमएस मौके पर पहुंच गए।


अन्य मरीजों की दवाओं की सर्चिंग की गई, अन्य किसी मरीज के पास प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिलीं।  महिला ड्रग एडिक्ट है। उसके परिवार ने भी उसका बहिष्कार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed