{"_id":"58177b5a4f1c1bae31435aed","slug":"police-team-attacked-soldier-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला एक सिपाही घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला एक सिपाही घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खाना खाने के दौरान हुए विवाद में नशेड़ियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से एक सिपाही गंभीर घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने एक युवक को दबोच लिया। उसका साथी भाग गया। घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सिपाही अश्वनी कुमार, मुकेश, राहुल पीसीआर पर तैनात है। रविवार की शाम तीनों पुलिसकर्मी एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित भगवत होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। बताया कि होटल पर पहले से ही मौजूद नगर के पत्थरवाडा निवासी दीपू पुत्र राजेश, एसडीएम कालोनी निवासी जॉनी शराब के नशे में लोगों के साथ अभद्रता कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। आक्रोशित दीपू, जौनी ने खाना बनाने के सामान से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। सिपाही अश्वनी के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दीपू को मौके से दबोच लिया जबकि जॉनी भागने में कामयाब हो गया। घायल अश्वनी की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरार जॉनी दिल्ली पुलिस के दरोगा का बेटा बताया जा रहा है।