फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police sought three days remand for NIA

एनआईए के लिए पुलिस ने मांगी तीन दिन की रिमांड

Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police sought three days remand for NIA
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एसडीएम डिबाई और एसडीएम अनूपशहर को धमकाने के मामले में जेल में बंद चार आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट से तीन दिन की रिमांड मांगी है। रिमांड एप्लीकेशन पर मजिस्ट्रेट को निर्णय लेना है। रिमांड के दौरान देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी एनआईए की टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी।

ताकि अन्य आरोपियों को भी पता लगाया जा सके। बता दें कि करीब 20 दिन पहले एसडीएम अनूपशहर और एसडीएम डिबाई को उनके सीयूजी नंबर पर धमकीभरी कई कॉल आई थीं। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सर्विलांस के माध्यम से कोतवाली देहात की भूड़ चौकी क्षेत्र से वसीम पुत्र आसू खान, नईम पुत्र आसू खान, मोहम्मद साजिद पुत्र शेर मौहम्मद और समीर पुत्र पीरू खान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इनके पास से छह मॉडम जीएसएम गेटवे, 53 सीमकार्ड और एक वाईफाई राउटर बरामद किया था। ये लोग गाजियाबाद के खोड़ा में बैठकर लोगों को कॉल करा रहा रहे थे। पूछताछ में इन आरोपियों ने आजमगढ़ और मुंबई में बैठे आरोपियों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने एनआईए, आईबी, एटीएस और एसटीएफ को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। जिसके बाद एनआईए की टीम बुलंदशहर पहुंची और आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए विवेचक से संपर्क साधा। विवेचक ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि जेल में बंद चार आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed