फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police is under fear to move Mukesh from bulandshahar to Meerut for treatment.

पुलिस को है मुकेश को मेरठ ले जाते वक्त छुड़ाए जाने का डर

Wed, 13 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
police is under fear to move Mukesh from bulandshahar to Meerut for treatment.
भले ही इनामी मुकेश हजरतपुरिया को पुलिस दबोच चुकी है। लेकिन उसका आतंक पुलिस का पीछा नहीं छोड़ रहा है। आलम यह है कि मेरठ रेफर किए जाने के बाद भी पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मुकेश का इलाज जिले में ही कराना चाहती है।
विज्ञापन


पुलिस को डर है कि मुकेश को मेरठ ले जाते समय कहीं उसके गुर्गे उसे छुड़ाने की कोशिश में हमला न कर दें।
बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश मुकेश हजरतपुरिया को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था।

इस दौरान मुकेश के पैर में गोली लग गई थी। इसके चलते उसके पैर की हड्डी में गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। मुकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे आर्थो विशेषज्ञ ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के बाद मुकेश को मेरठ मेडिकल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि मेरठ में मुकेश ने भर्ती होने की कोशिश की। इस दौरान मुकेश ने उसे मेरठ ले जाने वाले पुलिसकर्मियों से मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम भी पूछे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि मेरठ ले जाते समय मुकेश के गुर्गे उसे छुड़ाने की भी कोशिश कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन इस कोशिश में लगा हुआ है कि उसका उपचार बुलंदशहर में ही कराया जाए।

एसएसपी के पत्र के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल के आर्थो विशेषज्ञ को गुरुवार को मुकेश हजरतपुरिया की जांच के भी निर्देश दिए हैं। उधर, मुकेश की पत्नी नीतू उर्फ सपना ने विधायक गुड्डू पंड़ित पर दूसरे दिन भी आरोप लगाए है।


आर्थो विशेषज्ञ को निर्देश दिए गए हैं कि वह बृहस्पतिवार को जिला कारागार में जाकर मुकेश का परीक्षण करें। कोशिश की जाएगी कि बंदी को बेहतर से बेहतर उपचार जिले में ही मुहैया कराया जाए।
डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed