{"_id":"593066934f1c1bfb6ebdc03e","slug":"police-in-the-murder-of-llb-student-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी छात्र की हत्या को मर्डर मिस्ट्री बनाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी छात्र की हत्या को मर्डर मिस्ट्री बनाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले हुई एलएलबी छात्र युगल की हत्या को पुलिस मर्डर मिस्ट्री बनाने पर तुली है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों से पूछताछ भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
मृत छात्र के चिकित्सक पिता ने एसएसपी से मिलकर कई सबूत और अहम जानकारी उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी ने उनको हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया है।
गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी निवासी डॉ. राजीव कुमार गर्ग ने एसएसपी को बताया कि 22 वर्षीय पुत्र एलएलबी का छात्र था।
करीब डेढ़ साल पहले पुत्र युगल संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। अगले दिन उसकी लाश कोतवाली देहात क्षेत्र में नहर किनारे पड़ी मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं की। डॉ. राजीव ने बताया कि उसने पुलिस को शक के आधार पर कुछ लोगों के नाम दिए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर हिरासत में लेकर पूछताछ करना भी जरुरी नहीं समझा।
विज्ञापन
उसने बताया कि दो लोगों से छात्र युगल रुपये का लेनदेन करता था। इन्हीं दोनों ने उसको फोन करके बुलाया और अपहरण करके यहां लाकर हत्या कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस छात्र की हत्या को मर्डर मिस्ट्री बनाने पर तुली है।
उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। एसएसपी मुनिराज जी. ने पीड़ित को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
...