फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police beaten man in police station.

पत्नी नहीं ले जाने पर थाने में पीटा

Wed, 02 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
police beaten man in police station.
पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए थाने पहुंचे पति को महिला एसओ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। एसएसपी को पीड़ित ने बताया है कि एसओ महिला थाना ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसे जमीन पर पटक कर पिटाई की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस पर समझौते के लिए 25 हजार रुपये मांगने और पत्नी को जबरन साथ भेजने का की शिकायत की है। उटरावली गांव निवासी बाबूलाल पुत्र गिरधारी लाल ने एसएसपी को बताया कि उसके बेटे सुनील कुमार का अपनी पत्नी पिंकी से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


29 फरवरी की दोपहर पुलिस ने सुनील को महिला थाने बुलाया था। आरोप है कि एसओ महिला थाना ने समझौता कराने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की।

रुपये देने से इंकार करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जबरन पिंकी को साथ ले जाने का दबाव बनाया। आरोप है कि दबाव न मानने पर एसओ महिला थाना रजनी चौधरी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसे जमीन पर गिराकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आए परिजनों से भी अभद्रता की गई। पीड़ित सुनील ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed