{"_id":"58d816974f1c1b297d1a1ac9","slug":"police-are-not-satisfied-with-revelations-relatives-of-shivant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं शिवांत के परिजन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं शिवांत के परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवांत की हत्या में पुलिस द्वारा देवेंद्र को अकेले हत्यारोपी बनाने से परिजन संतुष्ट नहीं है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने अन्य आरोपियों को बचाया है। परिजनों ने शनिवार की रात पीड़ित के घर पहुंचे सांसद और विधायक को अपना दुखड़ा सुनाया। परिजनों ने अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
शनिवार की रात सांसद डॉ. भोला सिंह तथा विधायक देवेंद्र लोधी गांव रवानी कटीरी में मृतक शिवांत के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवालिया निशान लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
मृतक के पिता अमरपाल सिंह का कहना है कि बच्चे का अपहरण और अपहरण के बाद हत्या कर शव को खेत में दबाने में कम से कम तीन आरोपियों के शामिल होने का अनुमान है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने अपराध करने की बात स्वीकारी थी। बावजूद इसके पुलिस ने दोनों रिश्तेदारों से कोई पूछताछ नहीं की। सांसद डॉ. भोला सिंह ने पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन