{"_id":"cc16a57cc6bceee3fc0bfcfe1161302a","slug":"pepper-spray-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे सुलह को, मिर्ची स्प्रे कर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आए थे सुलह को, मिर्ची स्प्रे कर की मारपीट
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के मीडिएशन सेंटर में सुलह करने आए पति-पत्नी के परिजनों के बीच किसी बात पर लात-घूसें चलने लगे। इसी बीच कमजोर पड़ रहे लड़का पक्ष के लोगों ने मिर्ची स्प्रे कर दिया। इसके चलते सेंटर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि सुशीला विहार निवासी युवक की शादी शिकारपुर निवासी युवती से हुई थी।
कुछ दिन बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अलग रहने लगे। दोनों पक्षों के बीच का मामला मीडिएशन सेंटर पहुंच गया। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों पक्ष के लोग मीडिएशन सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच सुलह की बात चलने लगी। तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से एक युवक ने मिर्ची स्प्रे कर दिया। इसके चलते ही कमरे में भगदड़ मच गई।
एचसीपी जगदीश सिंह ने पब्लिक की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़कर कोतवाली पहुंच गई।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।