फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pakistan's Tariq Fateh original complaint on

पाक मूल के तारिक फतेह पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's Tariq Fateh original complaint on
तारिक फतेह - फोटो : ब्यूरो

एक टीवी चैनल पर प्रसारित ‘फतेह का फतवा’ कार्यक्रम को लेकर पाक मूल के लेखक तारिक फतेह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मुस्लिम समाज के लोगों ने तारिक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। वहीं, सीओ-एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि 24 फरवरी को नगर स्थित जामा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई थी। शहर मुफ्ती मौलाना खालिद ने पाक मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह द्वारा एक टीवी चैनल पर प्रसारित ‘फतेह के फतवा’ कार्यक्रम में इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद जामा मस्जिद पर एसडीएम राहुल यादव और सीओ से कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तारिक फतेह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तारिक फतेह के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed