फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Padding-Qureshi clashed tension in Shikarpur

गद्दी-कुरैशी भिड़े, शिकारपुर में तनाव

Wed, 14 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Padding-Qureshi clashed tension in Shikarpur
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कानूनगोयान मंगलवार दोपहर गद्दी-कुरैशी बिरादरी के लोगों के में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मंगलवार को नगर में ईद उल अजहा का पर्व शांति से मनाया जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला कानूनगोयान में चार-पांच युवक दूसरी बिरादरी के युवक को पीट रहे थे। उसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे मजीद पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला नौगंज ने पीट रहे युवकों का बीच बचाव करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। जब यह खबर उसके बिरादरी के लोगों को मिली तो वह भी मौके पर आ गए। जहां दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे सीओ चंद्रधर गौड़ ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एसओ श्यामवीर सिंह ने सपा नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी समेत दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed