फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Officers missing from offices, action will be done

दफ्तरों से गायब मिले अफसर, होगी कार्रवाई

Fri, 24 Mar 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officers missing from offices, action will be done
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

निजाम भले ही कोई भी हो, लेकिन अफसरों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं है। नए निजाम में भी अफसरों का रवैया पुराना है। बृहस्पतिवार को सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन के चार अधिकारी गायब मिले। दफ्तरों में फर्नीचर की हालत भी सोचनीय है।

मुख्य विकास अधिकारी नए निजाम में भले ही फार्म में आ गई हो मगर मातहतों का रवैया जस का तस है। सुबह 10:30 बजे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता (आईईडी), अधिशासी अभियंता (पीएमजीएसवाई) एवं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी दफ्तर से गायब रहे।
विज्ञापन


साहब के बारे में कर्मचारियों से पूछने पर सही जवाब नहीं मिला। साहब के दफ्तरों में गंदगी का अंबार था। फर्नीचर की हालत अस्त-व्यस्त थी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आर अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के दफ्तर में बे-हिसाब गंदगी पाई गई। सीडीओ ने चारों अधिकारियों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्यूटी से बंक मारने वाले ग्रामीण सफाईकर्मी होंगे निलंबित

ड्यूटी से बंक मारने वाले ग्रामीण सफाईकर्मी अब निलंबित होंगे। लगातार प्रधानों की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह कड़ा निर्णय लिया गया है। ड्यूटी न करने वाले कर्मियों की जांच को टीम बना दी गई है।

बता दें कि जिले में 951 ग्राम पंचायत हैं और इनमें 1200 के करीब सफाई कर्मचारी तैनात हैं। मगर, पिछले काफी दिनों से विभाग को प्रधानों की शिकायत मिल रही हैं कि उनके गांव के सफाई कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर नहीं आ रहे। अगर आते भी है तो दो-चार घंटे के बाद ही कुछ ही स्थान की सफाई कर गायब हो जाते हैं।

यह भी आरोप है कि कर्मचारी उन्हें यह भी नहीं बता रहे कि वह ड्यूटी पर आ रहे या नहीं। इसके चलते गांवों की सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। इनके खिलाफ विभाग में करीब 160 शिकायत मिली है। इसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने ड्यूटी से बंक मारने वाले सफाई कर्मी को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।


अफसरों ने दावा किया है कि निरीक्षण और शिकायतों का निस्तारण करने को टीम भी बना दी है।

प्रधानों से भी संपर्क कर सफाई कर्मचारियों के बारे में पता लगाया जाएगा। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी से बंक मारने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसने को रणनीति बना ली है। लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ उनका वेतन भी काटा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed