{"_id":"56e9991c4f1c1b54718b4619","slug":"name-of-providing-jobs-to-over-three-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपुरा निवासी एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नौकरी नहीं होने पर रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
देवीपुरा निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर आवास-विकास कॉलोनी के दो युवकों का आना-जाना था। दोनों ने उसके परिजनों को झांसा दिया कि उसकी सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में उन्हें पांच लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवकों को 16 जून 2015 में तीन लाख रुपये एडवांस दे दिए। दो लाख रुपये बाद में देने की बात हुई। छह माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो परिजनों ने तगादा शुरू किया। कुछ दिनों बाद आरोपी युवकों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
एक दिन राजेश आरोपी युवकों के घर पहुंच गया। रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर दी है।