फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder of security guard, body thrown in canal

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, नहर में फेंका शव

Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Murder of security guard, body thrown in canal
अनिल कुमार सोलंकी (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

भांजी का भात लेकर सुनपेड़ा गांव आए सिक्योरिटी गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को चचूरा नहर में फेंक दिया गया। वह चार मार्च से लापता था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने उसकी शिनाख्त की। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गांव चचोई थाना खुर्जा देहात निवासी अशोक सोलंकी पुत्र हरपाल सोलंकी ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल कुमार सोलंकी(30)नोएडा में ग्रुप फोर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। चार मार्च को वह गांव के ही अजय पुत्र प्रेम सिंह के साथ ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में उसकी भांजी का भात लेकर आया था।
विज्ञापन


सुनपेड़ा से अनिल संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 6 मार्च को अशोक ने अजय व श्रीपाल पर अपने भाई को अगवा करने का संदेह जाहिर करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को अनिल का शव गांव इनायतपुर में चचूरा नहर के पुल में अटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के भाई  अशोक ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के 6 साल की बेटी व चार साल का एक बेटा है। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि अनिल की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई थी। मृतक के गले व शरीर पर धारदार हथियार के काटने के कई गहरे निशान थे।


बताया कि अशोक की तहरीर पर चचोई निवासी अजय पुत्र प्रेमपाल, गांव बड़ौता चोला चौकी निवासी श्रीपाल पुत्र गजराज के खिलाफ अनिल को अगवा कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed