फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother-daughter met observer, will be undergoing a statement filed today

मां-बेटी से मिले विवेचक, आज दर्ज कराएंगी बयान

Mon, 08 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter met observer, will be undergoing a statement filed today
gangrape - फोटो : demo

नेशनल हाईवे-91 पर दरिंदगी का शिकार हुईं मां-बेटी के सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। रविवार को खोड़ा पहुंचे विवेचक आरके सिंह के अनुरोध पर गैंगरेप पीड़ित परिवार ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई। दरिंदों को सजा दिलाने में पीड़ित मां-बेटी के बयान काफी अहम होंगे।

विज्ञापन

                                      
विज्ञापन

29 जुलाई की रात नोएडा में रहने वाले शाहजहांपुर के दो परिवार दादी की तेरहवीं में शरीक होने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे थे। कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट बदमाशों ने साइकिल का एक्सिल फेंक कर कार को रुकवाया। पूरे परिवार को बंधक बनाकर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया।          
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शावेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए थे लेकिन बिटिया की हालत खराब होने के चलते पुलिस पीड़ित मां-बेटी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं करा पाई थी।

 विवेचक नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि वह रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने खोड़ा पहुंचे। विवेचक ने गैंगरेप की शिकार हुईं मां-बेटी से सोमवार को बुलंदशहर पहुंचकर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया। पीड़ित परिवार ने सहमति जताई कि वह सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बुलंदशहर आएंगे।

दरिंदों को खुद सजा देना चाहती है ‘बिटिया’
रविवार को जब विवेचक आरके सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो दरिंदों का शिकार हुई बिटिया बिलख पड़ी। उसने आपबीती विवेचक को बताई। उसने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि वह दरिंदों को खुद सजा देना चाहती है।

जबर सिंह और शावेज की रिमांड पर फैसला आज
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे तीन दरिंदों जबर सिंह, रईस और शावेज में से पुलिस ने जबर सिंह और शावेज को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया।  पुलिस ने दोनों की दस-दस दिन की रिमांड मांगी है । पुलिस की याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।

उम्मीद: अब जल्द  पकड़े जाएंगे दरिंदे
खोड़ा। बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की लापरवाही के संबंध में हाईकोर्ट के जवाब मांगने पर पीड़िता के पिता ने संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि अब जांच में तेजी आएगी और दरिंदे जल्द पकड़े जाएंगे।

पहले दरिंदों को पकड़वाएं मुख्यमंत्री !
इंदिरापुरम। बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा पर पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले दरिंदों की गिरफ्तारी पर ध्यान देना चाहिए।


‘बिटिया’ को रिपोर्ट से दूर रखना चाहता था पिता
हाईवे पर दरिंदों का शिकार हुई मां-बेटी के मामले में नई बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद जब पीड़ित पिता तहरीर लिख रहा था तो बदनामी के डर से बिटिया का नाम नहीं लिख रहा था। इस बारे में जब उसने अफसरों से बात की तो पुलिस की ओर से जवाब मिला कि जो आपके साथ घटना घटित हुई उसे लिखकर दीजिए। साथ ही पुलिस ने कहा कि जो आप लिखकर देना चाहते हैं वह दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed