{"_id":"578a838b4f1c1b3c3213d6d9","slug":"mncle-troubled-student-commits-suicide-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मनचले से परेशान एक छात्रा ने छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजनों ने छात्रा को किसी तरह समझाकर शांत किया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरि एंकलेव निवासी किशोरी एक निजी पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। छात्रा को उसकी रिश्तेदारी का एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा है। तीन दिन पहले युवक ने छात्रा को स्कूल से लौटाने के दौरान रास्ता रोककर अभद्रता की।
विज्ञापन
बताते हैं कि छात्रा ने जब अपने परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उसे ही उल्टा डांट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर शुक्रवार रात छात्रा ने घर की छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पड़ोसियों ने उसे देखकर शोर मचा दिया। परिजनों ने किसी तरह छात्रा को समझाकर मामला शांत कराया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन