{"_id":"588f84f64f1c1b303de812ce","slug":"mla-now-threatening-viral-video2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विधायक की धमकी भरा वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब विधायक की धमकी भरा वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर सीट पर नामांकन के बाद से बसपा और रालोद प्रत्याशी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कार्टून वार के बाद इस बार बसपा विधायक का धमकी भरा विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवादित वीडियो में बसपा प्रत्याशी रालोद प्रत्याशी को चौराहे पर पीटने की बात कह रहे हैं।
वीडियो की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने वीडियो की सीडी तैयार कर जांच कर जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। बता दें कि सदर सीट पर हाजी अलीम खान बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे का कड़ा प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक कार्टून का वीडियो वायरल हुआ था। कार्टून के एक हिस्से में बसपा विधायक अपने प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी की पिटाई कर रहे हैं। वहीं दूसरे हिस्से में रालोद प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को फुटबॉल मैच में हराते दिखाई दे रहे हैं। इसके वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
अब एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम किसी सभा को संबोधित कर रहे हैं जिसमें रालोद प्रत्याशी को चौराहे पर पीटने की बात कह रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पुलिस अफसर वीडियो की सीडी बनवाकर जांच की बात कह रहे हैं। एसपी सिटी ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भी भेजने की बात कही है।
सदर सीट के सपा-भाजपा प्रत्याशी मुचलका पाबंद
विधानसभा चुनाव में पुलिस को कुछ लोगों के हंगामा-झगड़ा कराने की आशंका है। ऐसे राजनीतिक और व्यापारी नेताओं को चिन्हित कर मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को भाजपा व सपा प्रत्याशियों को भी मुचलका पाबंद कर दिया गया। इनके साथ ही शहर के दो प्रमुख व्यापारी नेताओं को मुचलका पाबंद किया गया है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को संकल्परत है। किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। प्रत्येक ऐसे व्यक्ति को मुचलका पाबंद किया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है। सदर विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी हाजी अलीम मैदान में हैं।
जबकि रालोद के टिकट पर श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। इनको रविवार को मुचलका पाबंद कर दिया गया था। वहीं भाजपा के टिकट पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही और सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा के टिकट पर सुजात आलम चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस की रिपोर्ट के बाद भाजपा और सपा प्रत्याशी को पांच-पांच लाख की धनराशि में मुचलका पाबंद किया गया है। वहीं लक्ष्मी नगर निवासी व्यापारी नेता अनिल देशभक्त और दूसरे व्यापारी सुनील कुमार चीन को भी एक-एक लाख के निजी मुचलके से पाबंद किया गया है।
पुलिस को आशंका है कि ये लोग चुनाव के दौरान शांतिभंग कर सकते हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि किसी भी कीमत पर चुनाव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।