फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Misdeed by nude marriage

निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म

Sun, 19 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Misdeed by nude marriage
rape

विज्ञापन

बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी सिटी का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक मौलवी पर शादी कर रेप का आरोप लगाया है।

 पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उसे निकाह का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक एक मौलवी के पास पढ़ने जाता था। इस बीच मौलवी का युवक  के घर आना जाना शुरू हो गया।

मौलवी ने युवक की बहन से शादी की बात कही। इस पर युवती व मौलवी की शादी 9 सितंबर 2016 को करा दी गई। शादी के बाद वह उसे देवबंद ले गया। वापस लौटने पर मौलवी ने फर्जी निकाह की बात कहते हुए कहा कि उसने केवल उसे धोखा दिया। आरोप है कि मौलवी की पहले शादी हो चुकी है।

युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर मुंह में कालिख पोतकर बाजार में घुमाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।

रेप की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता के परिजनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
क्षेत्र के एक गांव की विधवा नौकरानी के साथ रेप के मामले में पीड़िता की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावदी दी है।

एक साल से औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा गांव में ही एक ग्रामीण के मकान पर रहकर साफ-सफाई का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। छह माह पहले काम करने के दौरान अकेली पाकर मकान मालिक ने विधवा नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया।

विधवा के गर्भवती  होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में पंचायत से न्याय न मिलने पर विधवा ने शुक्रवार को औरंगाबाद थाने में आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने रेप के इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


जिसके कारण पीड़िता व उसके परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है। पीड़िता ने पुलिस पर फैसला कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता व उसके परिजनों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर, औरंगाबाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed