फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   millions theft from a mobile shop

चौकी के पास मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
millions theft from a mobile shop
चौकी के पास मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

काला आम चौकी के पास एक मोबाइल शॉप में कूमल लगाकर चोर 100 से अधिक मोबाइल के अलावा लाखों का कीमती सामान निकाल ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओजी टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शांति निकेतन निवासी लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी कालाआम चौराहे से कचहरी रोड पर श्रीराम मोबाइल गैलरी नाम से मोबाइल शॉप है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर लौट आया था। मंगलवार सुबह दुकान खोली तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


पीछे की दीवार में कूमल किया गया है। दुकान में रखे 100 मोबाइल, पैन ड्राइव, बैंटरी बैकअप चार्जर अन्य कीमती सामान गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर 10 लाख रुपये का माल चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं एसओजी प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तीन किशोरों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।


इलेक्ट्रीशियन के घर हजारों की चोरी
मोहल्ला आदर्श नगर में रात्रि में चोरों ने एक इलेट्रीशियन के घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला आदर्श नगर निवासी प्रेमपाल सिंह तेवतिया नगर स्थित एक दुग्ध प्लांट में इलेक्ट्रीशियन है। वह रात में ड्यूटी पर गया था तथा घर पर कोई नहीं था।

चोरों ने घर के ताले तोड़कर दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरा व 10 हजार रुपये चोरी कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed